फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for action against those who commit crimes against Dalits and Muslims

Shahjahanpur News: दलित, मुस्लिमों के खिलाफ अपराध करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Sat, 31 Aug 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who commit crimes against Dalits and Muslims
भामी आर्मी के पदा​धिकारी कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन देते हुए। स्रो
शाहजहांपुर/पुवायां। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। पुवायां में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर देश का माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बताया कि कोलकाता में डॉक्टर की हत्या, बिहार के मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद कत्ल, फर्रुखाबाद में दो दलित लड़कियों की हत्या, उत्तराखंड में नर्स की व हरियाणा में रामनिवास वाल्मीकि की हत्या हुई है। भाजपा शासित राज्यों में दलितों और मुस्लिमों के खिलाफ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। ज्ञापन में पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले गंगा गिरि और दलित, मुस्लिमों के खिलाफ अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष इमरान अली इदरीसी, यासीन सिद्दीकी, मुस्तकीम अली, जीशान खां आदि शामिल रहे। पुवायां में तहसील अध्यक्ष मुकुल कुमार के नेतृत्व में रमेशचंद्र गौतम, विवेक कुमार गौतम, शिवम कुमार गौतम, राजेश कुमार, छविनाथ ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed