फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for action against brokers active at paddy purchasing centres

Shahjahanpur News: धान क्रय केंद्रों पर सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 10 Nov 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against brokers active at paddy purchasing centres
मिर्जापुर। भौंती गांव में सोमवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें धान की सरकारी खरीद में दलालों के हस्तक्षेप का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह राठौर ने कहा कि चाहे डीएपी का संकट हो या धान की सरकारी खरीद, किसानों को हर जगह दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान की खरीद सिर्फ कागजों पर हो रही है क्योंकि क्रय केंद्रों पर दलालों का वर्चस्व होने से किसान दर-दर भटक रहे हैं। जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए क्रय केंद्रों पर सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणोंं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जगवीर सिंह राठौर, अरविंद सिंह, विजय भान सिंह, सचिन शुक्ला, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed