{"_id":"6ae79b5cbf2166f9c1083df6","slug":"deliberations-on-national-unity-and-security-at-the-rashtra-raksha-sammelan-national-defense-conference-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-188992-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में देश की एकता व सुरक्षा पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में देश की एकता व सुरक्षा पर मंथन
विज्ञापन
तिलहर। श्री कन्या गुरुकुल रुद्रपुर महोत्सव के पहले दिन रविवार को राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में देश की सुरक्षा, एकता और सामाजिक चुनौतियों पर मंथन किया गया।
प्रयागराज से आए आर्य विद्वान राजेंद्र कपूर ने आतंकवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रहित में सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान में देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। आतंकवाद और अलगाववाद के साथ विदेशी ताकतें भी देश की एकता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में सभी नागरिकों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की जरूरत है।
दोपहर में आयोजित सत्र में विभिन्न मत-मतांतरों से जुड़े विद्वानों ने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। मुंबई से आए उत्पल वापी ने संगीत प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुकुल की प्रधानाचार्य अंजली आर्य ने आभार व्यक्त किया।