फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   D.El.Ed trainee entangled in mathematics questions

Shahjahanpur News: गणित के सवालों में उलझे डीएलएड प्रशिक्षु

Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainee entangled in mathematics questions
मंगलवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के पेपर देकर केंद्र से बाहर निकलते प्र​शिक्षु। संवाद
शाहजहांपुर। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी पेपर दिए। इसमें विज्ञान, सामाजिक अध्ययन के पेपर सरल रहे, लेकिन गणित के प्रश्नों ने प्रशिक्षुओं को उलझा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे से पहली पाली में विज्ञान विषय का पेपर हुआ, जिसके लिए 279 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, इनमें से 276 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में गणित विषय का पेपर रहा। इसके लिए 311 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में 303 उपस्थित रहे। जबकि तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन का पेपर हुआ जिसको लेकर पंजीकृत 280 प्रशिक्षुओं में 274 ने परीक्षा दी। तीनों ही सेमेस्टर की परीक्षा देकर केंद्र से निकले प्रशिक्षुओं ने बताया कि विज्ञान और सामाजिक अध्ययन का पेपर सामान्य रहा। जबकि, गणित के पेपर ने अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए। डायट की उप प्राचार्य बीएल मौर्या ने बताया कि दूसरे दिन तीनों पालियों में आयोजित परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं। सचल दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बारी-बारी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed