फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delay in depositing revenue, passengers are facing trouble

Shahjahanpur News: राजस्व जमा करने में हो रही देरी, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

Tue, 02 May 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delay in depositing revenue, passengers are facing trouble
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की वेबसाइट पर साइबर हमला होने के बाद ईटीएम को परिचालकों से जमा करा लिया गया है। मशीनें जमा होने के बाद हाथ से टिकट काटे जाने से निगम को हर रोज राजस्व की चपत लग रही है। बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। रविवार को रोडवेज को एक दिन में आठ लाख रुपये की चपत लगी। इस स्थिति से निपटने के लिए कैश विभाग में बाबुओं की संख्या बढ़ा दी गई है। बसों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की वेबसाइट 26 अप्रैल को हैक होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) जमा करा ली गईं। परिचालक बसों में हाथ से लिखकर टिकट काट रहे हैं। यह व्यवस्था परिचालकों से लेकर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तक के लिए सिरदर्द बन गई है। टिकट बनाने से लेकर कैश जमा करने तक में काफी देर लग रही है। इसके चलते रोडवेज की बसें क्षमता के अनुसार नहीं चल पा रही हैं।
विज्ञापन

परिचालकों की मानें तो टिकट काटने के बाद शीट पर चढ़ाने में काफी समय लग रहा। शीट पर चढ़ाने से चूकने पर चेकिंग स्टाफ द्वारा पकड़े जाने पर नौकरी पर तलवार लटक जाएगी। इसके अतिरिक्त रोडवेज बस स्टेशन पर कैश विभाग में राजस्व जमा करने के लिए 45 मिनट से एक घंटे तक लग रहा। शीट का मिलान करने के लिए छह लिपिकों को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आठ लिपिक काम कर रहे हैं। हालत यह है कि सहालग के सीजन में रोडवेज बस अड्डे पर यात्री इंतजार कर रहे हैं, पर परिचालक कैश जमा नहीं होने के कारण दोबारा से बसों को नहीं निकाल पा रहे हैं। इसके चले राजस्व पर भी फर्क पड़ा है। आम दिनों में रोडवेज की 31 लाख की प्रतिदिन आय होती थी जो अब कम हो गई है। रविवार का राजस्व मात्र 23 हजार पर आकर अटक गया। ऐसे में एक दिन में करीब आठ लाख की चपत लगी है।
-------
यात्री इंतजार कर रहे, बसें हैं पर परिचालक गायब
-ईटीएम जमा होने के बाद परिचालन व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सोमवार को दोपहर में रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी थी। बसें भी लाइन से खड़ीं थीं, लेकिन परिचालक गायब थे। यात्रियों के अनुसार, उन्हें काफी समय से बस नहीं मिल रही है।

--------
-कैश विभाग में परिचालकों की शीट को चेक करने के लिए लिपिकों की संख्या बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही ईटीएम शुरू हो जाएगी, जिसके बाद व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। - विनोद मिश्र, डिपो इंचार्ज, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed