फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   deendyal upadhyay jayanti

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : महेश गुप्ता

Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
deendyal upadhyay jayanti
कलान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित में मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। शनिवार को कलान के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि सात वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि देश में पीएम मोदी की अगुवाई में समाज के हर व्यक्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू हुईं हैं। संचालन संतोष मिश्रा ने किया। आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. विजय जौहरी, विनोद गुप्ता, राजकुमार सिंह, मुनेन्द्र, लल्लू सिंह, गेंदनलाल गुप्ता, बादशाह वर्मा, श्यामबाबू गुप्ता, अरविंद, सुगम सक्सेना, संजय सिंह, रामकिशन गुप्ता, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर निगम के वार्ड नंबर छह लोदीपुर में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई। इस उपलक्ष्य में ‘मोदी : कहानी भारत माता के सच्चे सपूत’ की प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें मोदी के बाल्यकाल से लेकर अब तक के सफर को प्रदर्शित किया है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि व भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक रूपेश कुमार वर्मा उर्फ अन्नू, महानगर मंत्री राजकमल वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, अंशुमान मैसी, वार्ड अध्यक्ष दीपक वर्मा, बूथ अध्यक्ष देवेश राजवंशी, मनीष दीक्षित, प्रभु दयाल, संकेत श्रीवास्तव्र, मो. फुरकान, विनोद कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed