{"_id":"5f5140178ebc3e53b9618d82","slug":"death-shahjahanpur-news-bly4185621111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने आगे चल रही बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे की हालत नाजुक है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आई बजे कलान इलाके में बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ। कलान थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर निवासी कृष्णा कुमारी (55) अपने बेटा राजू यादव (30) के साथ बेटी स्वाति यादव के घर ग्राम बेल नगरिया बदायूं गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रुकनपुर गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा कुमारी सड़क पर जा गिरीं और उनके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे मौके पर मौत हो गई। राजू यादव को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस राजू को सीएचसी ले गई। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद कलान पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ से कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए।