फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death

भाजपा नेता और अधिवक्ता को सांड़ ने किया घायल, तीन पशु मार डाले

Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
death
जलालाबाद। अचानक हिंसक हुए सांड़ ने हमला करके भाजपा नेता और अधिवक्ता घायल कर दिया। इनके अलावा एक गाय, घोड़ा और सुअर को भी मार डाला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने पुलिस और पालिका कर्मियों की मदद से सांड़ को रस्सी से बंधवाया लेकिन घायल होने की वजह से कुछ देर बाद सांड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष भुवनेश दीक्षित बुधवार रात करीब दस बजे गली में खड़े थे। तभी बरेली हाईवे की तरफ से आए सांड़ ने भुवनेश को सींग मारकर जख्मी कर दिया और आगे भागता चला गया। सांड़ को हिंसक हुआ देखकर लोग घरों में बंद हो गए। भुवनेश पर हमला करने से पहले सांड़ रोड पर घूम रही गाय को मार चुका था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रामलीला मैदान के पास एक सुअर को हमला कर मार दिया। कुछ देर बाद रामलीला मैदान में दो घोड़ियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। रामलीला बाग निवासी अधिवक्ता राधेश्याम को टक्कर मारी तो उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। सांड़ की वजह से बृहस्पतिवार सुबह करीब चार घंटे अफरातफरी मची रही। इस बीच कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने सिपाहियों, पालिका कर्मियों और मोहल्ले वालों के साथ मिलकर सांड़ की घेराबंदी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को एक मकान की दीवार और ट्रैक्टर के बीच फंसाकर रस्सी से बांध लिया गया। मगर ट्रैक्टर और दीवार के बीच फंसने की वजह से घायल सांड़ की कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि मृत सांड़ को कस्बे से बाहर दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed