{"_id":"5d948dbc8ebc3e93d33e6d80","slug":"death-shahjahanpur-news-bly3785170173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
बंडा। फसल की रखवाली करने गए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव सरकारी नलकूप के हौद में पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव सैदापुर निवासी सियाराम का 28 वर्षीय पुत्र सोनू मंगलवार रात नौ बजे आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। सुबह तक घर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव खेत के पास ही सरकारी नलकूप के हौद में पड़ा मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर परिवार और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग शव को हौद से निकाल कर घर ले गए और मामले की सूचना पुलिस को भी दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत को लेकर परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उनका मानना है कि युवक की मौत पानी भरने जाते समय हौद से पैर फिसलकर गिर जाने से डूबकर हुई है। सोनू की मौत से मां गुड्डी देवी, पत्नी सपना, पुत्र विक्रम, पुत्री मोनी और शालिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।