फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of dairy operator returning from Jahanikheda

Shahjahanpur News: जहानीखेड़ा से लौट रहे डेयरी संचालक की मौत

Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Death of dairy operator returning from Jahanikheda
- हरदोई जिले के पिहान थाने के गांव बुखारपुर का रहने वाला था प्रतिपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव बुखारपुर निवासी प्रतिपाल सिंह (30) की बाइक में जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

प्रतिपाल सिंह डेयरी का संचालन करते थे। बृहस्पतिवार को उनका फोन खराब हो गया था, जिसे सही कराने वह जहानीखेड़ा क्षेत्र में आए थे। शाम करीब छह बजे वह घर लौट रहे थे कि रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रतिपाल की मौत से पत्नी पूनम के ऊपर बेटे रवि और बेटी रोहिणी की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed