{"_id":"5eaeff008ebc3e90955a6d16","slug":"death-of-corona-suspect-who-was-quarantined-in-medical-college-shahjahanpur-news-bly4047110122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराए गए कोरोना संदिग्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराए गए कोरोना संदिग्ध की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराए गए 55 वर्षीय कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। उसे कई दिन से बुखार और खांसी आ रही थी। मौत के बाद मृतक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिवार वालों को घर में क्वारंटीन किया गया है।
थाना कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को कई दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। शनिवार को रात नौ बजे परिवार वाले उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कर लिया था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और रविवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे उसने दम तोड़ दिया। कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शव को मोरचरी में रखवाकर सैंपल लिया गया। मृतक के परिवार वालों को इस संबंध में सूचना देकर सभी को घर में ही क्वारंटीन करा दिया गया है।
कांट क्षेत्र के व्यक्ति को शनिवार रात नौ बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया था। खांसी और बुखार होने के चलते उसे क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया था। रात्रि अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। रविवार को पूर्वाह्न 11:15 पर उसकी मौत हो गई। मृतक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। - डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमओ