फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of a child taking a bath in the Garra river

गर्रा नदी में नहा रहे बालक की डूबकर मौत

Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Death of a child taking a bath in the Garra river
वीर सिंह का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
खुदागंज। गांव मोतिया देहात माली गांव निवासी रामशरण के सात साल के बेटे वीर की गर्रा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पिता रामशरण और मां रैना देवी नदी के दूसरी तरफ खेत में पानी लगा रहे थे। शाम करीब पांच बजे वीर सिंह नदी में नहाने चला गया। देर शाम तक न लौटने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। गांव वालों को जब वीर के लापता होने की जानकारी हुई तो वे लोग भी बच्चे को खोजने में लग गए। रातभर खोजबीन में बच्चे का कहीं पता नहीं चला। रामशरण ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

रात बीत जाने के बाद सुबह लगभग आठ बजे गांव के एक व्यक्ति ने नदी में बच्चे की लाश उतराते देखी। सूचना मिलने पर वीर के परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला गया। परिजन बच्चे का शव देखकर रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां रैना देवी बिलख पड़ी। उनके सात बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed