{"_id":"615f50888ebc3e48710563da","slug":"dead-body-shahjahanpur-news-bly462179757","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्रामीण का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्रामीण का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कलान में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव नरसुईया के पास बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव में रहने वाले परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना कलान क्षेत्र के गांव नरसुईया निवासी रामसरन (48) परिवार के साथ पानीपत में रहकर मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार रामसरन का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव नरसुईया गांव की मोड़ पर पड़ा था। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गांव में रहने वालेे रिश्तेदारों की मदद से शव की पहचान की। रामसरन की पैंट की जेब से सौ रुपये और एक बीड़ी का बंडल मिला है। मोबाइल समेत अन्य सामान उसके पास से नहीं मिला। उसकी चप्पलें शव से कुछ दूर पर पड़ी थी। गांव में रहने वाले रिश्तेदारों ने रामसरन की हत्या की आशंका जताई है।
वहीं पुलिस के अनुसार रामसरन की मौत की खबर जब उसकी पत्नी को दी तो उसने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामसरन की पत्नी, एक बेटी और तीन बेटे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। सभी पानीपत में रहते हैं। सीओ जलालाबाद अरविंद कुुमार ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि रामसरन की मौत हादसे में हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।