फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्रामीण का मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 08 Oct 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
dead body
कलान में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव नरसुईया के पास बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव में रहने वाले परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के गांव नरसुईया निवासी रामसरन (48) परिवार के साथ पानीपत में रहकर मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार रामसरन का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव नरसुईया गांव की मोड़ पर पड़ा था। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गांव में रहने वालेे रिश्तेदारों की मदद से शव की पहचान की। रामसरन की पैंट की जेब से सौ रुपये और एक बीड़ी का बंडल मिला है। मोबाइल समेत अन्य सामान उसके पास से नहीं मिला। उसकी चप्पलें शव से कुछ दूर पर पड़ी थी। गांव में रहने वाले रिश्तेदारों ने रामसरन की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस के अनुसार रामसरन की मौत की खबर जब उसकी पत्नी को दी तो उसने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामसरन की पत्नी, एक बेटी और तीन बेटे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। सभी पानीपत में रहते हैं। सीओ जलालाबाद अरविंद कुुमार ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि रामसरन की मौत हादसे में हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed