{"_id":"6636a0321484ad541104361a","slug":"dead-body-of-youth-found-on-puwayan-nigohi-road-bypass-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117986-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां-निगोही रोड बाईपास पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां-निगोही रोड बाईपास पर मिला युवक का शव
Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हाथीथान निवासी इसरार उर्फ मझले के 22 वर्षीय पुत्र आसिफ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पुवायां-निगोही रोड पर बाईपास पर तालाब के किनारे मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे आसिफ काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में तालाब के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजन को सूचना दी। पिता इसरार ने बताया कि आसिफ की बेल्ट खुली थी। बनियान भी फटी हुई थी। चप्पल भी दूर पड़ी थी। पेट पर खरोंच के निशान मिले हैं। हालांकि, खून नहीं निकल रहा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की वजह स्पष्ट होगी। वह अपने पीछे मां अफसाना, भाई साहिल व मुजम्मिल काे छोड़ गया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आसिफ शराब पीने का आदी था। कुछ समय पहले चाचा से विवाद होने के दौरान शरीर पर चोट के निशान लगे थे।