फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of young man found hanging

Shahjahanpur News: युवक का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 09 Sep 2023 10:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
गांव हंसपुर में अनंत कुमार की मौत की जांच करते खुटार थानाध्यक्ष
शरीर पर चोटों के निशान के निशान से मौत की गुत्थी उलझी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार (शाहजहांपुर)। गांव हंसपुर निवासी अनंत कुमार उर्फ नंदू (25) की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी के अनुसार विवाद के चलते नंदू ने फंदा लगाकर जान दी है, लेकिन उसके शरीर पर चोटों के निशान होने के चलते मामला उलझ गया है।

अनंत कुमार की पत्नी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पति कई माह से महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी कर रहा था। सात सितंबर को वह घर लौटा। शुक्रवार रात उसका उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रीना देवी के अनुसार अनंत ने उससे मारपीट भी की। इसके बाद सभी लोग सो गए। रात में किसी समय अनंत ने कमरे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। रात में रीना देवी की आंख खुली तो पति के शव को फंदे से लटकते देख शोर मचाया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। लोगों की मदद से रीना देवी ने पति के शव को फंदे से उतार लिया। इस दौरान अनंत के शरीर पर चोट के गहरे घाव भी मिले। इससे उसकी मौत की गुत्थी उलझ गई। रीना देवी यह नहीं बता पा रही थी कि अनंत को चोटें कैसे लगीं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था अनंत

अनंत कुमार इकलौता पुत्र था, आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी जनपद लखीमपुर की कोतवाली सदर के गांव सिकंदरपुर निवासी रीना देवी से हुई थी। अनंत के तीन छोटे बच्चे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह मजदूरी करने दूसरे प्रांतों में चला जाता था।

--
पत्नी रीना से विवाद के बाद अनंत ने फंदे से लटक कर जान दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



- पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed