{"_id":"6425774be44a6d76300cd554","slug":"dead-body-of-patient-found-behind-trauma-center-in-government-medical-college-shahjahanpur-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के पीछे मिला मरीज का शव, तीसरी मंजिल से गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के पीछे मिला मरीज का शव, तीसरी मंजिल से गिरने की आशंका
Thu, 30 Mar 2023 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:19 PM IST
सार
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज बुधवार रात अचानक लापता हो गया था। उसका बेटा उसे खोजता रहा। गुरुवार की सुबह मरीज का शव ट्रामा सेंटर के पीछे पड़ा मिला।
विज्ञापन
सिरदार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के बाहर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे 55 साल के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान रोजा थाना क्षेत्र के सरही गांव निवासी सिरदार के तौर पर हुई। माना जा रहा है कि वह तीसरी मंजिल से गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिरदार को दो दिन पहले ब्लड प्रेशर लो होने के कारण अस्पताल में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे मेल सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बेटा विजय तीमारदारी कर रहा था। बुधवार रात विजय खाना खाने के लिए बाहर गया था।
विज्ञापन
Toll Tax: अगले महीने से बरेली-लखनऊ हाईवे के फरीदपुर टोल पर देना पड़ेगा टैक्स, जानिए प्रस्तावित दरें
विज्ञापन
विजय करीब 15 मिनट के बाद वार्ड में पहुंचा तो उन्हें पिता सिरदार नहीं मिले। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। सुबह उसका शव ट्रामा सेंटर के बाहर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।