फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of an elderly person found in the pond of Garra river after 24 hours

Shahjahanpur News: 24 घंटे बाद गर्रा नदी के कुंड में मिला बुजुर्ग का शव

Mon, 17 Feb 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly person found in the pond of Garra river after 24 hours
सेहरामऊ द​क्षिणी में फकीरे लाल का शव मिलने के बाद लगी भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर/ सेहरामऊ दक्षिणी। गांव रौरा में भेड़ बचाने के लिए गर्रा नदी में उतरे 62 वर्षीय फकीरे लाल पाल की भी मौत हो गई। 24 घंटे के बाद गोताखोरों को उनका शव मिल गया, जो 25 फुट गहराई में फंसा था। एक दिन पहले उनके बेटे विवेक का शव गोताखोरों ने तलाश लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे फकीरे लाल व विवेक भेड़ाें को लेकर गर्रा नदी के पार जा रहे थे। इस बीच एक भेड़ डूबने लगी। उसे विवेक ने बचाने का प्रयास किया तो वह गहरे पानी में चला गया। बेटे की जान बचाने के लिए फकीरे भी डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने विवेक का शव निकाल लिया था, लेकिन फकीरे लाल का शाम तक कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

रविवार को मिर्जापुर और भरगवां से आए ग्रामीणों ने नदी में शव को तलाश करने का प्रयास शुरू किया। गोताखोर भी नदी में उतरे। इसके बाद शव मिल गया। सूचना पर एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ व सीओ सदर प्रयांक जैन भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने गोताखोरों की 12 सदस्य टीम को प्रोत्साहित किया। गोताखोरों ने जैकेट, चश्मा, ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया। टीम में परशुराम, रजत, रोहित, छोटू, अवधेश, भोला, दिनेश, संजीव, सुंदर, महेंद्र, व श्याम बाबू वर्मा का सहयोग रहा।

सेहरामऊ दक्षिणी में फकीरे लाल का शव मिलने के बाद लगी भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

सेहरामऊ दक्षिणी में फकीरे लाल का शव मिलने के बाद लगी भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed