फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree, murder charge

Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree, murder charge
पोस्टमॉर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक गौरव के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के पींग रामापुर गांव निवासी 18 वर्षीय गौरव सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गौरव का शव काली देवी मंदिर के पास आम के पेड़ से लटका मिला। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महेश सिंह ने बताया कि होलिका दहन के लिए बेटा गौरव अपने दोस्त के साथ एक व्यक्ति के खेत से लकड़ियां तोड़कर लाया था। इसके बाद उस व्यक्ति ने घर आकर बेटे को धमकी देते हुए थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस जांच करने के लिए घर पर आई थी। बृहस्पतिवार को उस व्यक्ति से तहरीर देने के संबंध में समझौते की बातचीत करने गए थे।
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने समझौता करने से मना करते हुए बेटे को एक सप्ताह में मारने की धमकी दी थी। रात में बेटा गौरव घर से निकल गया। पूरी रात बेटे की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह बेटे का शव घर से करीब 200 मीटर दूर काली देवी मंदिर के पास आम के पेड़ से लटका मिला। बेटे के गले पर रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे मारा गया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घर पर चचेरी बहन की शादी की चल रहीं थी तैयारियां
परिजनों ने बताया कि गौरव के भाई सुमित, गौरव व बहन रीना बेसुध हो गए हैं। 11 मार्च को गौरव की चचेरी बहन की शादी की घर पर तैयारियां चल रहीं थीं। परिजनों का कहना है कि आरोपी दबंग हैं। आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक गौरव के परिजन। संवाद

पोस्टमॉर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक गौरव के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed