{"_id":"62153832cef7013a635fa740","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-by-the-noose-of-a-scarf-shahjahanpur-news-bly4763017126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
आकाश का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग निवासी आकाश का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने थाने पर तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
रामकुमार उर्फ गुड्डू का 18 वर्षीय पुत्र आकाश अपने घर के सामने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। सोमवार शाम सात बजे खाना खाकर दुकान के आगे टीन शेड में लेट गया। रात 11 बजे तक ग्रामीणों के साथ बैठकर बातें भी करता रहा। इसके बाद लोग घर चले गए और आकाश वहीं पर सो गया। सुबह छह बजे गांव से आधा किलोमीटर दूर पश्चिम की ओर एक पेड़ में आकाश का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका देखा गया। गांव की महिला ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतका के पिता रामकुमार ने थाने पर तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर जान से मारने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले आकाश का युवक से विवाद हो गया था। उसी रंजिश में उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। आकाश की मौत से बड़े भाई अरुण, प्रदीप, विकास, दीपक और बहन संजोली का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बबली देवी के आंसू नहीं थम रहे। कई बार पुत्र के गम में बेहोश भी हो गई। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।