फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of young man found hanging from tree in Shahjahanpur s Jaitipur

आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं: पत्नी से रोज विवाद के चलते युवक ने दी जान, जख्म और पेड़ ने खड़े किए ये सवाल

Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

खेतीबाड़ी करने वाला धूमपाल शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक से निकला था। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई तो तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे रमेश का पुत्र पूजा करने के लिए गांव से कुछ दूरी पर जा रहा था। वहां पर उसे धूमपाल का शव गमछे के सहारे लटका मिला।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree in Shahjahanpur s Jaitipur
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव भुडिया निवासी धूमपाल (30) का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर मंदिर के पास पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। शव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक और पैरों के नीचे मोबाइल पड़ा मिला। मृतक के मामा ऋषिपाल ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाला धूमपाल शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक से निकला था। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई तो तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे रमेश का पुत्र पूजा करने के लिए गांव से कुछ दूरी पर जा रहा था। वहां पर उसे धूमपाल का शव गमछे के सहारे लटका मिला। उसने तुरंत ही परिजन को खबर दी। कुछ देर में मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंची और यूकेलिप्टस के पेड़ से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पत्नी से होता था आए दिन विवाद
धूमपाल का विवाह बदायूं जिले के थाना हजरतपुर के गांव चितरी निवासी रूबी के साथ हुआ था। उसके चार बेटियां भी हैं। बताते हैं कि दंपती में आपस में बनती नहीं थी। इस वजह से आए दिन विवाद होता रहता था। रक्षाबंधन पर पत्नी रूबी मायके गई थी। वह अभी तक वापस नहीं लौटी है।

विज्ञापन

चेहरे पर जख्म, चिकने पेड़ पर फंदा लगाने पर उठे सवाल
शव बरामद होने के बाद धूमपाल की मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मृतक के मामा ऋषिपाल ने संदेह व्यक्त किया। उसने बताया कि भांजे के चेहरे पर जख्म है। ससुराल जाने के लिए निकला था। उसकी जेब से रुपये भी नहीं मिले। सबसे बड़ी बात यह कि यूकेलिप्टस के चिकने पेड़ पर फंदा कैसे लगाया होगा। उन्होंने हत्या का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे के निकलने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed