फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM went out of control and collided with a pillar while trying to save the stray animal.

Shahjahanpur News: छुट्टा पशु बचाने के फेर में डीसीएम अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई

Thu, 06 Jun 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
DCM went out of control and collided with a pillar while trying to save the stray animal.
खुटार में मकान से टकराई डीसीएम। संवाद
खुटार। बुधवार सुबह छुट्टा पशु को बचाने के फेर में एक डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में चालक को चोटें आईं हैं, लेकिन उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

कासगंज के मोहल्ला लक्ष्मीगंज निवासी डीसीएम चालक राजू वाहन में लोहे के एंगल और सरिया भरकर खुटार आ रहा था। तड़के नगर में पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर जगदीश अवस्थी में मकान की दीवार से टकरा गई। पास में लगा नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा दिन में होता तो कई लोग डीसीएम की चपेट में आ सकते थे। राजू को मामूली चोटें आई हैं। राजू ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। सुबह साढ़े नौ बजे डीसीएम को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed