फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughters summoned to police station for questioning in case of old man's death

Shahjahanpur News: वृद्ध की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बेटियां थाने में तलब

Sun, 16 Nov 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Daughters summoned to police station for questioning in case of old man's death
कांट। पटियारी गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग दयाराम की संदिग्ध हालात में झुलसकर मौत होने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसी क्रम में दयाराम की दो विवाहित बेटियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन

गत बुधवार को पटियारी गांव के सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके 70 वर्षीय पिता दयाराम मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से बिना बताए कहीं चले गए। सुबह पता चला कि उन्होंने रात में घर के बगल में आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया, जिसमें झुलसकर मृत्यु होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस अन्य कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दयाराम के पुत्रों सुशील और रामबरन से पूछताछ हो चुकी है। अब उनकी दोनों विवाहित बेटियों को मामले में अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed