फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughter-in-law commits suicide after argument with mother-in-law

Shahjahanpur News: सास से कहासुनी होने पर बहू ने की आत्महत्या

Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law commits suicide after argument with mother-in-law
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सास से कहासुनी के बाद गांव खेड़ा बहादुरपुर निवासी जोरावर सिंह की 22 वर्षीय पत्नी केला देवी ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को मारकर लटका देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, सास व दो जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के थाना अर्निया के गांव जरारा निवासी चंद्रपाल ने अपनी बेटी केला देवी की शादी करीब छह माह पहले जोरावर के साथ की थी। बताते हैं कि केला देवी का पति शुक्रवार को अपनी बहन के यहां गया था। उनकी सास खेत से गेहूं की बालियां बीनकर घर पहुंची। उसने बहू से बालियों से गेहूं निकालने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर सास-बहू में कहासुनी हो गई। शाम तक बहू कमरे से बाहर नहीं निकली तो सास ने कमरे में जाकर देखा, जहां केला देवी का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने बताया कि जांच में विवाहिता के फंदे पर लटककर जान देने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर सास, पति और जेठ अशोक और रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed