फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Darkness in 130 Villages of Nigohi; 10-Hour Power Outage in Kant

Shahjahanpur News: निगोही के 130 गांवों में अंधेरा, कांट में 10 घंटे बिजली बंद

Fri, 15 May 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Darkness in 130 Villages of Nigohi; 10-Hour Power Outage in Kant
निगोही क्षेत्र में तेज आंधी से टूटकर विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
शाहजहांपुर। तीन दिन से लगातार तेज हवा चलने और अंधड़ के कारण ग्रामीण इलाकों में बिजली का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। खंभे टूटने और लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। शहरी क्षेत्र में जहां लोकल फॉल्ट हुए हैं। वहीं कांट में दस घंटे तक बिजली बंद रही। निगोही के भी 130 गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजली जाने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे तेज हवा चलने से 33 केवीए पैना की लाइन को बंद कर दिया गया। इसके चलते निगोही रोड, बहादुरगंज, ककरा, अब्दुल्लागंज, सिटी पार्क, हथौड़ा उपकेंद्रों को बंद कर दिया गया। हवा थमने के बाद लाइनों को लगाने का प्रयास किया गया। लोकल फॉल्ट को सही करने के बाद आपूर्ति को एक से दो घंटे में बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में भी टेलीफोन एक्सचेंज फीडर पर कई बार फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह हुंडाल खेल फीडर भी फॉल्ट में आने से बंद रहा। अन्य जगहों पर भी लोकल फॉल्ट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
33 केवीए लाइन में फॉल्ट से बिजली गुल
कांट। नगर पंचायत व ग्रामीण इलाकों में आंधी-पानी के चलते 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते करीब दस घंटे तक बिजली बंद रही। रात में तेज हवा चलने के कारण हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल किया तो आपूर्ति को बहाल करने के लिए प्रयास शुरू किए गए। जेई राम सुरेश ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से बिजली गुल हुई थी।

--
निगोही के 130 गांवों की आपूर्ति तीन दिन से बाधित

निगोही। दो दिन लगातार अंधड़ के कारण 130 गांवों को तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। मंगलवार और बुधवार को आए अंधड़ और बारिश से निगोही उपकेंद्र से मिलने वाली बिजली की व्यवस्था लड़खड़ा गई। उपकेंद्र के नौ में सात फीडर के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बिजली बंद हो गइ्र। सात फीडरों के अंतर्गत आने वाले करीब 130 गांव में आपूर्ति ठप है। ग्राम ऊनकलां निवासी सैफुल हसन, तालगांव के शौकत अली और मोहम्मद नसीम के अनुसार, बिजली नहीं आने से गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। आपूर्ति को जल्द ही शुरू कराया जाए। जेई ब्रजेश सिंह ने बताया कि जिंदपुरा फीडर में 22, गांगेपरा फीडर में 15, विश्व बैंक फीडर में नौ, ढकिया तिवारी फीडर पर चार खंभे टूटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed