{"_id":"6a1b20f6652f47153e03c078","slug":"dangerous-journey-on-the-dark-highway-street-lights-remain-off-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-174798-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंधेरे में डूबे हाईवे पर जोखिम भरा सफर... बंद रहतीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंधेरे में डूबे हाईवे पर जोखिम भरा सफर... बंद रहतीं स्ट्रीट लाइटें
Sat, 30 May 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 30 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले से गुजरने वाले हाईवे रात में अंधेरे में डूबे रहते हैं। हाईवे पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था धराशायी है। कांट-जलालाबाद मार्ग पर हाईवे काफी अच्छा बना है, लेकिन यहां पर संकेतक और लाइट का इंतजाम नहीं होने से सफर जोखिम भरा है। तिलहर हाईवे पर लाइटें बंद हो गईं हैं। खासतौर पर अंधेरे में अचानक गाय आ जाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं का दावा है कि जल्द ही व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
शहर में लखनऊ-पलिया हाईवे पर महिला थाने से जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट बंद रहतीं हैं। शाम से ही यहां अंधेरा छा जाता है। यहां की सड़क पर गड्ढे होने के कारण अंधेरे में हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां से बड़े वाहन गुजरते रहते हैं। वाहन चालक की जरा-सी चूक हादसे का कारण बन सकती है।
रोजा क्षेत्र में दिल्ली से लखनऊ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाले ओवरब्रिज पर लाइट तो लगी हैं, लेकिन ये जलती नहीं हैं। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी हाईवे पर लाइट नहीं जल रहीं हैं। वाहन की रफ्तार तेज होने पर हादसे का खतरा बना रहता है। आए दिन लोग हादसों का शिकार भी होते रहते हैं। एनएचएआई सुरक्षित सफर का दावा करता है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ओवरब्रिज की लाइटें बंद, हादसों का खतरा
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तिलहर बाइपास ओवरब्रिज पर खंभे पर लगीं स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ीं हैं। रात के समय में यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नगर के बाइपास चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे लाइटों के संचालन के लिए दो-दो जनरेटर लगाए गए हैं। इसके बावजूद रात में लाइटें नहीं जलतीं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अंधेरे में लूटपाट जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसके बाद भी संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
--
निर्माणाधीन कांट रोड पर भी छाया रहता है अंधेरा
बरेली मोड़ से कांट होते हुए जलालाबाद तक सड़क निर्माणाधीन है। सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। पेड़ कटान की गति धीमी होने की वजह से निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। सड़क पर लाइट नहीं लगी हुई है। इसकी वजह से पूरा रास्ता अंधेरे में डूबा रहता है। हादसे होने का खतरा बना रहता है। कांट कस्बा में डिवाइडर पर लाइट तो लगा दी गई है, लेकिन वे जलती नहीं हैं।
-- -- -- -- -
वर्जन-
- कांट-जलालाबाद रोड का निर्माण 20 जून तक पूर्ण होने की संभावना है। लाइट के खंभे साथ में लगाए जा रहे हैं। हाईवे का निर्माण पूरा होते ही लाइटों के कनेक्शन करा दिए जाएंगे।
रथिन सिन्हा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
-- -- -- -
वर्जन-
- हाईवे पर लगी लाइटों की निगरानी लगातार की जा रही है। लाइट काफी पुरानी हो गईं हैं। इनकी जगह पर एलईडी लगवाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। हाईवे पर लगभग 90 प्रतिशत लाइट काम कर रहीं हैं।
- नवरत्न, पीडी, एनएचएआई