फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dairies have not been shifted outside the city... buffaloes are blocking the way.

Shahjahanpur News: शहर से बाहर शिफ्ट नहीं हुईं डेयरियां...भैंसें रोक रहीं रास्ता

Sun, 30 Nov 2025 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dairies have not been shifted outside the city... buffaloes are blocking the way.
अंटा चौराहा जेल रोड पर भैंसो के निकलने के कारण बन रही जाम ​की ​​​स्थिति। संवाद
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी में डेयरियाें को शहर के बाहर शिफ्ट नहीं करने की वजह से भैंसे रास्ता रोक रहीं हैं। संकरी सड़कों पर असमय निकलने वाली भैंसों की वजह से जाम लग रहा है, साथ ही दुर्घटना की वजह भी बन रहे हैं। डेयरियों को शहर के बाहर करने के लिए एक साल पहले शुरू कवायद सिर्फ नोटिस देने तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन

शहर में छोटी और बड़ी करीब 200 डेयरियां संचालित हैं। इनमें करीब पांच हजार के आसपास मवेशी की संख्या है। अधिकतर डेयरी शहर की घनी आबादी में संचालित हैं। भैंसों को गर्रा या खन्नौत नदी में नहलाने और पानी पिलाने के लिए ले जाया जाता है। भैंसों को सुबह नौ बजे तक नदी पर ले जाने का समय पूर्व में दिया गया था, लेकिन डेयरी संचालक मनमानी पर उतारू है। वह असमय दस बजे के बाद ही भैंसों को लेकर निकलते हैं। भैंसों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। उन्हें हांकने वाला तक नदारद होता है। इसके चलते जाम के साथ ही आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। ऑफिसर, कचहरी, स्कूल आदि जाने वाले रोजाना ही जाम में फंसते हैं। दोपहर में भी भैंसों के निकलने के दौरान वाहन रेंगने को मजबूर होते हैं। नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

-----------
गोबर को नाली में बहाकर गंदगी भी कर रहे डेयरी वाले
-डेयरी संचालक भैंस का गोबर नालियों में बहा देते हैं। लोगों ने इस पर आपत्ति करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर नगर निगम में शिकायत की। गोबर नाली में बहाने पर नगर निगम की ओर से जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इस निर्देश पर कोई काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक वर्ष पहले जारी किया था आदेश
-डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने करीब एक वर्ष पहले डेयरियों को शहर के बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद हरकत में आए नगर निगम ने सभी डेयरी संचालकों को दो बार नोटिस भी दिए थे, लेकिन संचालक शहर के बाहर डेयरियां करने को तैयार नहीं हैं। अधिकारी डेयरी संचालकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने का प्रयास करते हैं तो उन पर दबाव बनने लगता है।
----------

-भैंसों को असमय निकाला जा रहा है। इसकी वजह से शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। नगर निगम को इस ओर संज्ञान लेकर कार्रवाई करना चाहिए।
- अग्रिम गुप्ता, चौक।
------

-डेयरियों के आसपास नालियों में गोबर बहाया जाता है। इससे गंदगी रहती है और संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। भैंसों के निकलने समय शहर में जाम की समस्या बनी रहती है।

अशोक सक्सेना, मक्कू बजरिया।


-शहर के बाहर डेयरी शिफ्ट करने के लिए संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर भैंसों को निकाले, अन्यथा जुर्माना लगाया जाए।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

अंटा चौराहा जेल रोड पर भैंसो के निकलने के कारण बन रही जाम की स्थिति। संवाद

अंटा चौराहा जेल रोड पर भैंसो के निकलने के कारण बन रही जाम की स्थिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed