फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cycling tour

साइकिल यात्रा निकालकर अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग

Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
cycling tour
अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर दिल्ली से आ रही साइकिल यात्रा का तिलहर में स्वागत करते यादव समाज के ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर दिल्ली के संसद भवन से लखनऊ राजभवन जा रहे साइकिल यात्रियों का रविवार को यादव समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान एकलव्य छात्र सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने सरकार से अहीर रेजिमेंट की मांग को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ के लिए कूच करने वाली साइकिल यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव कर रहे दस युवाओं की टोली है। रविवार को तिलहर पहुंचने पर आनंद यादव के नेतृत्व में यादव समाज के लोगों ने रैली का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि देश की सेना में लगभग 25 रेजीमेंट है, परंतु अहीर रेजिमेंट नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की। यादव महासभा के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वह मांग का समर्थन करते हैं। साइकिल यात्रा में मोनू यादव, गुरदीप यादव, दानवीर यादव, हिमांशु यादव, चंचल यादव, जयदीप, राहुल यादव आदि शामिल रहे। स्वागत करने वालों में विजेंद्र यादव, बलराम सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, सत्य पाल सिंह यादव, अभय गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed