फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cyber fraudsters withdrew 98 thousand rupees from the account

Shahjahanpur News: साइबर ठगों ने खाते से निकाले 98 हजार रुपये

Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraudsters withdrew 98 thousand rupees from the account
भावलखेड़ा। साइबर ठगों ने मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार के बैंक एकाउंट को हैक करके 98 हजार रुपये निकाल लिए। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने पर मामला जांच के लिए साइबर सेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस को धर्मेंद्र ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा की रोजा मंडी शाखा में उनका खाता है। गत एक अगस्त को खाते में शेष धनराशि जानने के लिए पासबुक लेकर बैंक गए। पासबुक प्रिंट होने पर पता चला कि गत 28 जुलाई को खाते से 50 हजार और 48 हजार रुपये दो बार में निकाल लिए गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि खाते पर रोक लगाकर मामला साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस अपने स्तर से भी साइबर ठगों की जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed