फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cyber cafe sealed for overcharging

Shahjahanpur News: अधिक धन वसूलने पर साइबर कैफे सील

Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cyber cafe sealed for overcharging
कचहरी मोड़ के पास जय भवानी कैफे को सील करने की कार्रवाई करते एडीएम एफआर अरविंद कुमार व अन्य अ​ध
शाहजहांपुर। दवा व्यापारियों से ऑनलाइन आवेदन में निर्धारित से अधिक शुल्क लेने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जांच के बाद जय भवानी कैफे को सील करा दिया।
विज्ञापन

एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया कि केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम के साथ बैठक के दौरान कचहरी मोड़ स्थित जय भवानी साइबर कैफे के संचालक की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि पोर्टल पर अधिकतर दवा व्यापारियों के लाइसेंस के रिन्यूअल, नवीन आवेदन व अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया किए जाने में निर्धारित शुल्क से कई गुना ज्यादा राशि अवैध रूप से साइबर कैफे में ली जा रही है।
विज्ञापन

कई बार जनप्रतिनिधियों ने भी बताया था कि लाइसेंस जारी करने के नाम पर साइबर कैफे पर धन उगाही की जा रही है। शिकायत यह भी थी कि अगर कोई व्यापारी मुनासिब फीस नहीं देता है तो साइबर कैफे संचालक ड्रग पोर्टल न चलने या ओटीपी न आने का बहाना बना देता है। उसका फार्म निरस्त कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में एडीएम एफआर को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में प्रथमदृष्टया दोषी मिलने पर तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार, ड्रग इंस्पेक्टर शालिनी मित्रा की उपस्थिति में साइबर कैफे को सील कर दिया। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed