फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cuts, repairs and faults... people are troubled in the heat due to frequent power cuts

Shahjahanpur News: कटाैती, मरम्मत और फाॅल्ट... बार-बार बिजली बंद होने से गर्मी में लोग हलकान

Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cuts, repairs and faults... people are troubled in the heat due to frequent power cuts
शाहजहांपुर में राजघाट से बंगले की ओर जाने वाले मार्ग पर तार बदलते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। तापमान में इजाफा होने के साथ गर्मी बढ़ते ही कटाैती, मरम्मत कार्य और फाॅल्ट की वजह से बार-बार बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से लोग हलकान हैं। गांवों में दिन में दस घंटे भी आपूर्ति सही से नहीं मिल रही है। वहीं, शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने के शेड्यूल में रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्य बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत सर्दियों में कार्य कराए जाने के बजाय भीषण गर्मी में मरम्मत कार्य कराने की याद बिजली निगम को आई है। रविवार को निगोही रोड उपकेंद्र के 11 केवी जलालनगर फीडर पर सुजात खां की पुलिया के चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर को बंद कर पूर्वाह्न 11 बजे मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। खंभे लगाए जाने के कारण मोहल्ला हाथीथान समेत आसपास के करीब छह सौ कनेक्शनधारक बिजली के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

लगातार बिजली गुल रहने से इन्वर्टर तक डाउन हो गए। छह बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के गांधी उद्यान के पास चार सौ केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दस से बारह बजे तक करीब पांच सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। यहीं पर राजघाट चौकी से बंगला सरोदी की ओर जाने वाले मार्ग पर पुराने तार हटाकर बंच लाइन डालने के कार्य के चलते बिजली गुल रहने से उपभोक्ता बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

हथौड़ा व दीवान जोगराज फीडर पर आज होगा कार्य

-हथौड़ा उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफॉर्मर पर लोड शिफ्ट करने का काम सोमवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक किया जाएगा। इसी तरह दीवान जोगराज उपकेंद्र के 11 केवी बाईपास फीडर पर पुराने तार बदलने के चलते सुबह दस से तीन बजे तक शट डाउन लिया जाएगा।
---------

तिलहर क्षेत्र में पांच दिनों से गहराया संकट

-पांच से छह घंटे की कटाैती का उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा सामना

तिलहर/अल्हागंज/मदनापुर। तहसील क्षेत्र में 21 और ग्रामीण इलाकाें में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है। फिर भी तिलहर इलाके में पांच दिनों से छह घंटे तक बिजली कटौती हाेने से संकट छाया हुआ है। लोकल फॉल्ट के चलते बिजली जाना भी आम बात है।

बिजली नहीं आने पर रात में लोग छत पर चढ़कर हाथ के पंखे के सहारे समय गुजारते हैं। वहीं, तिलहर ग्रामीण इलाके में उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अतिरिक्त पांच दिन पूर्व आंधी में शिवदासपुर फीडर के खंभे गिर जाने से करीब एक दर्जन गांवों की बिजली बाधित है। एसडीओ हरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली देने के लिए कई जगह कार्य किया जा रहा है।

अल्हागंज कस्बे में बिजली का लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। दिन में मात्र दो घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। रात में भी एक से दो घंटे की कटौती हो रही है। दिन में बिजली नहीं आने से उपभोक्ता काफी ज्यादा परेशान हैं।


मदनापुर क्षेत्र में दिन में बिजली का इंतजार करना पड़ता है। शाम छह बजे बिजली आती है और सुबह नौ बजे चली जाती है। इसके चलते करीब 15 हजार उपभोक्ता जूझ रहे हैं। निगोही में बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं है। गत रविवार को तेज आंधी में बरेंचा गांव में तार टूटने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि बिजली नहीं आने से गांव में सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

------

रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। रीवैंप योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। कार्य होने के बाद फॉल्ट नहीं आएंगे।
जागेश कुमार, प्रभारी एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed