{"_id":"60cf91db8ebc3e169771a91b","slug":"cultural-shahjahanpur-news-bly4504944116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णानगर मंदिर में भजनों पर भावविभोर हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
कृष्णानगर मंदिर में में आयोजित संकीर्तन में नृत्य करती महिलाएं । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। रविवार को कृष्णानगर मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया गया। भजनों से देर तक श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे।
विज्ञापन
सबसे पहले पं. अखिलेश शास्त्री द्वारा लड्डू गोपाल का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद पार्थ सचदेव के ‘मुझे आपने बुलाया, ये करम नहीं तो क्या है’, मनमोहन अरोरा ने ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’, अंकित सचदेव ने ‘मेरी लगी श्याम संग प्रीत, ये दुनिया क्या जाने’ गाया तो श्रद्धालु झूम उठे। अंत में नवीन सचदेव ने ‘ऐ कन्हैया तेरा जवाब नहीं, तुझसे बेहतर कोई जवाब नहीं’ सुनाया तो पूरा माहौल भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कोरोना काल में कोविड नियमों का पालन करते हुए रोजाना सुबह 7:30 से 9 बजे तक व शनिवार व रविवार को प्रात: 7:30 से 10 बजे तक संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उप प्रधान हरीश बजाज, महामंत्री कमलेश सचदेव, अनिल कक्कड़, बालकृष्ण सचदेव, देवेंद्र खुराना, जसवीर टंडन, विनोद सचदेव, जगदीश गोगिया, मनीष गोगिया, विवेक गुप्ता, शिवांश गुप्ता, आशाराम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।