{"_id":"60c8fb178ebc3e2ee70ea35f","slug":"cultural-shahjahanpur-news-bly449927920","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर वाले महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर वाले महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक
विज्ञापन
तिलहर। ब्रह्मलीन टॉपर वाले त्यागी जी महाराज की प्रतिमा स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर जलाभिषेक किया गया। विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।
सोमवार की शाम स्टेशन रोड स्थित रस्तोगी धर्मशाला मंदिर में पुजारी अयोध्या प्रसाद व राम जी के नेतृत्व में पूज्य टॉपर वाले बाबा की प्रतिमा को मंदिर व्यवस्थापक अशोक रस्तोगी उर्फ गोपाल, वैभव रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, सौरभ गुप्ता रवि, हरिमोहन गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि ने स्नान कराया और नए वस्त्र धारण कराए।
गुरुदेव की पूजा- अर्चना कर आरती उतारी गई और प्रार्थना के साथ ही भोग अर्पण किया गया। शाम छह बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव ने बेटे जयंत यादव के जन्मदिन पर बाबा के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में अनंत सहाय, अरुण यादव चैनू, प्रदीप गुप्ता सराफ, आनंद रस्तोगी, अरुण रस्तोगी मदन, देवेंद्र गुप्ता, सुमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अमित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे । संवाद