फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cultivation of coarse grains gives economic strength: Finance Minister

आर्थिक मजबूती देती है मोटे अनाज की खेती : वित्त मंत्री

Mon, 23 Sep 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Cultivation of coarse grains gives economic strength: Finance Minister
गन्ना सोध परिषद में मिलेट्स कार्यशाला का फीता काटकर उद्घाटन करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। संवा
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मिलेट्स की खेती से आय दोगुनी होती है। कम लागत में भी अच्छी पैदावार मिलती है। वर्तमान में लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से गन्ना शोध परिषद में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला और खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री किसानों को संबोधित कर रहे थे। बोले कि मोटे अनाज में खाद-पानी कम लगने के साथ-साथ लागत कम आती है और फायदा अधिक होता है। बताया कि पूरे प्रदेश में धान की पैदावार में जनपद को पहला स्थान मिला है। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने मंत्री व सांसद को विभिन्न स्टॉलों पर ले जाकर उत्पाद और बीजों के विषय में जानकारी दी। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर, खुटार ब्लॉक के प्रमुख नमित दीक्षित ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

------
किसानों को वितरित किए 52 ट्रैक्टर और कृषि यंत्र
वित्त मंत्री ने 13 एफपीओ व उनके सदस्यों को कुल 52 ट्रैक्टर व कृषि यंत्र वितरित किए। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कृषि क्षेत्र में यूरिया, डीएपी की किसानों तक पहुंच और कृषि से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराया। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने मिलेट्स की खेती के साथ-साथ मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित किया व पराली जलाने से होने वाली मृदा क्षति के बारे में बताकर पराली न जलाने की अपील की। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष ममता यादव, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, डीडीओ पवन कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह, डीसीबी जीएम सौरभ द्विवेदी, डीपीआरओ घनश्याम सागर, केवीके के प्रभारी डाॅ. एनसी त्रिपाठी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मिलेट्स से बनी रंगोली को मिली सराहना
कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग ने बीएसए दिव्या गुप्ता के निर्देशन में स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया। मिलेट्स से बनाई गई रंगोली को सभी अतिथियों ने देखा और सराहा। वित्त मंत्री ने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि किताबों के साथ-साथ बच्चों को उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा भी दें।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed