{"_id":"6a29b1f19648d9264109b14a","slug":"crowds-surged-onto-trains-and-buses-as-soon-as-the-exams-ended-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175799-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा खत्म होते ही ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा खत्म होते ही ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों से निकलने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पहुंच गए। अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से ट्रेनों और बसों में सीट के लिए मारामारी रही। ट्रेनों में सीट मिलना तो दूर, बोगियों में प्रवेश करना भी चुनौती बन गया।
शाम करीब पांच बजे से रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने लगी। लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली बरेली बनारस एक्सप्रेस के आने से पहले ही प्लेटफॉर्म नंबर एक अभ्यर्थियों से भर गया। इसी तरह अपलाइन पर पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस आदि के इंतजार में अभ्यर्थी पहुंचे। ट्रेनों के आते ही कई अभ्यर्थियों को बोगियों में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी, जबकि कुछ को गेट के पास खड़े होकर यात्रा करना पड़ी।
बस अड्डों पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। बरेली और लखीमपुर रूट की बसों में यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रही। देर शाम तक भीड़ का दबाव बना रहा। डिपो प्रभारी मृदुल कुमार सिंह व केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने अभ्यर्थियों को बसों में सवार कर रवाना किया। इसके चलते शाम सात बजे तक स्थिति सामान्य होने लगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
शरबत का वितरण किया
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व में परीक्षार्थियों की सेवा के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास शरबत वितरण स्टॉल लगाया गया। स्टॉल का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने फीता काटकर किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन, अदीब अहमद, अनुभव कटारिया, शिवओम मिश्रा, नितिन तिवारी, सुधांशु मिश्रा, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
1500 पानी के पाउच का वितरण किया
जीएफ कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए पानी का इंतजाम किया गया। इस दौरान पानी के 1500 पाउच बांटे गए। संस्था के संस्थापक डॉ. पुनीत मनीषी, स्पर्श ग्रोवर, अभिषेक दुबे, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद शोएब अंसारी का योगदान रहा।