फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crowds continued to gather at the Municipal Corporation office to deposit property tax.

Shahjahanpur News: नगर निगम कार्यालय में संपत्ति कर जमा करने के लिए लगी रही भीड़

Tue, 31 Mar 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crowds continued to gather at the Municipal Corporation office to deposit property tax.
रोजा मंडी ​स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की सीज शाखा। संवाद
शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष मंगलवार से खत्म हो रहा है। सोमवार को अधिकतर कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी काम निपटाते नजर आए। कलक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार में बिल और बाउचरों की जांच होती रही। नगर निगम कार्यालय में संपत्ति कर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में सोमवार सुबह से ही करदाताओं की भीड़ लगी रही। करीब 700 करदाताओं ने 40 लाख रुपये का कर जमा किया। देर शाम तक कार्यालय खुला रहा। मुख्य कर अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश है। कर जमा करने के लिए कार्यालय खुला रहेगा। जिला कोषागार में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए बिल-बाउचर की जांच करके बजट जारी किया गया। उप निबंधक कार्यालय में बैनामा कराने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

--
रोजा में संपत्ति कर बकाया होने पर दो बैंकों की शाखाएं सीज, बाद में खोला
रोजा। रोजा मंडी समिति में एसबीआई और एचडीएफसी बैंक की शाखा है। बैंक ऑफ बड़ौदा पर सात लाख 50 हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक पर 10 लाख 90 हजार रुपये का संपत्ति कर बकाया था। इसके चलते नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह ने टीम के साथ दोनों शाखाओं को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप ने बताया नगर निगम कार्यालय पहुंचकर वार्ता की गई। दोपहर एक बजे बैंकों को खोला गया। उन्होंने बताया मंडी के ऊपर बकाया सभी टैक्स जमा किए जा चुके हैं। नगर निगम को बैंकों को सीज करने से पहले अंतिम नोटिस देना चाहिए था। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विमल वर्मा ने बताया कि चार माह पूर्व उन्हें एक नोटिस मिला था। इसके संबंध में नगर आयुक्त से सारी बात तय हो गई थी। इसके बाद भी बिना पूर्व सूचना के नगर निगम कर्मचारियों ने नोटिस चस्पा कर सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed