{"_id":"66ad674ae6b8b5de56017784","slug":"crowd-of-kanwariyas-increased-route-change-implemented-a-day-before-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-124099-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ियों की बढ़ी भीड़... एक दिन पहले ही मार्ग परिवर्तन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ियों की बढ़ी भीड़... एक दिन पहले ही मार्ग परिवर्तन लागू
Sat, 03 Aug 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में हर-हर, बम-बम के जयघोष के साथ कांवड़ लेकर जाते युवा। संवाद
जलालाबाद। शिवतेरस के पावन पर्व के चलते जल भरकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की खासी तादाद सड़कों पर मौजूद रही। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात से रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी। शाहजहांपुर रोड पर सरकारी बसों को छोड़कर अन्य सभी तरह के बड़े वाहन प्रतिबंधित रहे। हाईवे के दोनों तरफ बड़े वाहनों की कतार लगी रहीं।
कांवड़ यात्रा के चलते सप्ताह में शुक्रवार रात से सोमवार रात तक बरेली मोड़ से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे तक बड़े वाहनों को प्रतिबंधित रखने के निर्देश जारी किए गए थे। शुक्रवार को शिवतेरस का पर्व होने से बृहस्पतिवार रात से घटियाघाट व ढाईघाट के गंगा तटों से जल भरने जाने वाले कांवड़ियों के बड़ी संख्या में जत्थे निकलने शुरू हो गए। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो बजे के बाद शाहजहांपुर रोड पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। शुक्रवार सुबह जल भरकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या अधिक रही। इसी तरह जलालाबाद से निकली बाइक जलाभिषेक यात्रा की भीड़ को देखते हुए सरकारी बसों और कार को छोड़कर बड़े वाहनों के साथ ही छोटे लोडर व अन्य तरह के निजी वाहनों को याकूबपुर तिराहे से आगे नहीं जाने दिया। इसके चलते बरेली-फर्रुखाबाद के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं।
टीएसआई बाल किशन ने बताया कि रूट डायवर्जन के अनुसार यातायात का संचालन हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को महत्वपूर्ण प्वाइंट पर नियुक्त किया गया है।