{"_id":"69d93d34c4b3c733b40d7395","slug":"crops-belonging-to-108-farmers-across-seven-villages-in-sadar-tehsil-damaged-compensation-to-be-provided-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-170316-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सदर तहसील के सात गांवों में 108 किसानों की फसल को नुकसान, मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सदर तहसील के सात गांवों में 108 किसानों की फसल को नुकसान, मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने तीन दिन के अंदर सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। सदर तहसील में सात गांवों के 108 किसानों की फसल की क्षति को प्रशासन ने माना है। इन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
सदर तहसील के सर्वे में गांव महमदपुर अजमाबाद, कुतुआपुर, कैलहा, पिंगरा-पिंगरी, अजीजपुर सिसौरा, बख्तयारपुर शामिल हैं। एसडीएम सदर संजय पांडेय ने बताया कि इन सात गांवों में 108 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इनके नाम पोर्टल में फीड कराने का कार्य कराया जा रहा है। जिससे इनको जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सकेगा।
-- -- -
बारिश से खुटार और बंडा में ही नुकसान मान रहा प्रशासन
पुवायां। बारिश से तहसील क्षेत्र के खुटार और बंडा के ही कुछ गांवों में नुकसान की बात प्रशासन मान रहा है। एसडीएम ने पुवायां और सिंधौली में नुकसान से इन्कार किया है। बारिश से नुकसान का आकलन कर किसानों को सहायता दिलाने के लिए लेखपाल सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि पुवायां और सिंधौली क्षेत्र में नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। खुटार और बंडा के कुछ गांवों में नुकसान हुआ है, जिसका सर्वे कराया गया है। कितने क्षेत्रफल में नुकसान हुआ है, इसका ब्यौरा अभी एकत्र नहीं हो सका है। जल्द ही किसानों को मदद मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
किसानों के नाम फीड करने का हो रहा काम
तिलहर। राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर भेजकर फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। लेखपाल गांव-गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड होने के बाद पात्र किसानों को शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सर्वे टीमों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और सहयोग करें, जिससे राहत वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके। संवाद
-- -- -- -- --
विधायक ने डीएम से मिलकर मुआवजा देने की उठाई मांग
कांट। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए ददरौल विधायक अरविंद सिंह, डीएम से मिले। विधायक ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से कांट, मदनापुर एवं ददरौल क्षेत्र में किसानों की गेहूं की कटी पड़ी फसल भीगने से काफी नुकसान हुआ है। विधायक ने कहा कि गेहूं की फसल के साथ सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। संवाद
-- -- -- -- -- --
किसानों को मुआवजे के लिए विधायक ने दिया डीएम को पत्र
पुवायां। तेज हवा और बारिश के कारण पुवायां तहसील क्षेत्र में गेहूं की काफी फसल गिर गई थी और कटी पड़ी फसल पानी भर जाने से खराब होने की आशंका है।
बृहस्पतिवार को किसानों ने भीगे पड़े गेहूं को खेतों से निकालकर ऊंचे स्थानों पर रखकर सुखाने का प्रयास किया। विधायक चेतराम ने डीएम को पत्र देकर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है। डीएम ने नुकसान का आकलन कराकर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। संवाद