{"_id":"6859a4a5ad993aabb2078cc6","slug":"crop-was-sown-even-after-selling-the-landreport-on-four-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-146562-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जमीन बेचने के बाद भी फसल बोई...चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जमीन बेचने के बाद भी फसल बोई...चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। जमीन बेचने के बाद भी गन्ना और गेहूं बोने पर महिला ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भैंसटा निवासी प्रकाश की पत्नी सत्यवती ने बताया कि उन्होंने गांव के ही प्रमोद कुमार से कृषि योग्य जमीन 18 अप्रैल 2024 को खरीदी थी। प्रमोद के दक्षिण में उनका खेत होने के कारण उन्होंने दक्षिणी हिस्से का ही बैनामा कराया था। प्रमोद ने उनके हिस्से की भूमि पर सात मई 2024 की रात गन्ना बो दिया था।
उन्होंने तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। 30 दिसंबर को आरोपियों ने गन्ना काटकर गेहूं की फसल की बोआई कर दी और मना करने पर प्रमोद, विजय, चंचल और मुकेश ने झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
दूसरी बार भी पुलिस को तहरीर देने पर कार्रवाई नहीं हुई और अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर प्रमोद, विजय, चंचल और मुकेश के खिलाफ गाली-गलौज करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद