फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crocodiles spotted in the lanes and paddy fields of Jigniya village; panic among villagers.

Shahjahanpur News: जिगनिया गांव की गली और धान के खेत मे दिखे मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 09 Sep 2026 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Crocodiles spotted in the lanes and paddy fields of Jigniya village; panic among villagers.
खुदागंज। जिगनिया गांव में बुधवार को दो स्थानों पर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तड़के करीब चार बजे गांव की एक गली में मगरमच्छ पहुंच गया। कुत्तों के लगातार भौंकने पर ग्रामीणों को इसकी भनक लगी। सूचना पर ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे सुबह करीब नौ बजे देवहा नदी में सुरक्षित तरीके से छुड़वा दिया, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे सूथा-मझिला मार्ग से लौट रहे स्थानीय व्यवसायी अभिषेक गुप्ता ने मठिया के पास धान के खेत में एक मगरमच्छ को देख इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर वन विभाग की दूसरी टीम पहुंची, लेकिन तब तक वह खेत में गुम हो गया। डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने बताया कि एक मगरमच्छ उन्होंने अपनी निगरानी में पकड़वाया है और दूसरे को पकड़ने के लिए अन्य टीम भेजी गई है। उन्होंने मगरमच्छ पकड़े जाने तक गांव के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed