{"_id":"5987606e4f1c1b0c148b472a","slug":"zolachap-did-wrong-to-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप ने विवाहिता को उसके ही घर में दबोच कर दुराचार किया। महिला ने उसे बीमार बच्ची को दिखाने के लिए बुलाया था। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला का पति शनिवार को मजदूरी करने दूसरे गांव गया हुआ था। तीन साल की बेटी की तबीयत खराब होने पर महिला ने पास में ही क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर को अपने बेटे से बुलवाया। इसके बाद बेटा खेलने चला गया। शाम करीब पांच बजे डॉक्टर महिला के घर पहुंचा और बच्ची को देखने के बाद पानी लाने को कहा। महिला पानी के लिए वर्तन लेने कमरे में गई तभी डॉक्टर ने उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, तभी आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। महिला की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर रामकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।