फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth shot dead in revenge, one injured

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

Wed, 02 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
जैतीपुर क्षेत्र के गांव मकरंदपुर नौगवां में मंगलवार रात मामूली रंजिश के चलते दो पक्षों में कहासुनी और गालीगलौज होने के बाद गांव के ही 35 वर्षीय मुनेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक अन्य युवक धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट करने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव नौगवां में मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के मुनेश, धर्मपाल, राजेश व जबर सिंह अलाव जलाकर ताप रहे थे। इसी बीच गांव के ही जोगेंद्र, सर्वेश, मान सिंह व मंगल गालीगलौज करने लगे। मुनेश ने विरोध किया तो जोगेंद्र और उसके भाई सर्वेश ने अपने साथियों के संग फायरिंग शुरू कर दी। तमंचे की गोली मुनेश के सिर में लगी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा व धर्मपाल के सिर में ईंटों से वार कर लहूलुहान कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ पड़े। तब तक आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। मुनेश के पिता राधारमन और भाई जवाहर मुनेश को एंबुलेंस से लेकर बरेली पहुंचे, लेकिन मुनेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। धर्मपाल को बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। मुनेश के भाई जबर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जोगेंद्र के चाचा की अभी कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी, जिसकी तेरहवीं सोमवार को थी। उसने गांववालों की दावत की, लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति दावत में नहीं पहुंचा। इस कारण मुनेश के घर वाले भी दावत में नहीं गए। इसी बात पर जोगेेंद्र रंजिश मानने लगा और मंगलवार रात उसने बहाने से हमला कर दिया। मुनेश के दो बेटे और एक बेटी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर सीओ तिलहर मनोज कुमार यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed