{"_id":"573f5af64f1c1b6f64ac74cf","slug":"youth-murder-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिहरपुर में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिहरपुर में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांव का माहौल देखते हुए पीड़ित के घर फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हरिहरपुर में बृहस्पतिवार की रात युवक की मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव का माहौल देखते हुए मृतक के परिवारीजनों को सुरक्षा देने के लिए घर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
गांव हरिहरपुर निवासी तालिब पुत्र नूर हसन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे उसका भाई सद्दाम (22) पड़ोस के झब्बूलाल की दुकान से पुड़िया लेने गया था। घर वापस आते समय रास्ते में गांव के दुर्वासा पुत्र बृजलाल ने गालियां देते हुए कच्ची शराब पकड़वाने का आरोप लगाया था। उसके विरोध करने पर दुर्वासा ने अपने साथी जयवीर और राजीव के साथ सद्दाम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह सद्दाम उनसे छूटकर भागा लेकिन हमलावरों ने घर के पास पहुंचते ही उसे फिर गिरा लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सद्दाम को बचाया। इस बीच मौका देखकर हमलावर फरार हो गए। बुरी तरह घायल सद्दाम की आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी राजेश कुमार और एसडीएम विजय शंकर दुबे ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।