फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth killed in Delhi The death of three people injured

हादसे में दिल्ली के युवक की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in Delhi The death of three people injured
नई दिल्ली से शहर के मोहल्ला फत्तेपुर रेती में दोस्त की शादी में शामिल होने आ रहे चार दोस्तों की कार कटरा-जलालाबाद हाईवे पर कुदैया गांव के पास बुधवार की रात खड़े ट्रक में घुस गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी जावेद नई दिल्ली के थाना मंडावली क्षेत्र के साकेत इलाके में टेंट का व्यवसाय करते हैं। बृहस्पतिवार को जावेद की शादी में शामिल होने के लिए साकेत में रहने वाले उनके दोस्त 24 वर्षीय विकास जायसवाल पुत्र रामजी लाल, 20 वर्षीय अतुल पुत्र देशराज, 40 वर्षीय पवन पुत्र जोगेंद्र सिंह और 20 वर्षीय विपिन पुत्र रोहताश बुधवार शाम चार बजे कार से निकले थे। कार विपिन की थी और वह खुद चला रहे थे। रात करीब 12 बजे सभी लोग कटरा पहुंचे। यहां ये लोग रास्ता भटक कर कटरा-जलालाबाद हाईवे पर चले गए। मदनापुर क्षेत्र में गांव कुदैया के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। कार टकराने से इतनी तेज आवाज हुई कि कुछ ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। कार बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल पवन की मदद से उनके परिवार वालों को सूचना दी। विपिन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दोस्त के बुलावे पर इनकार नहीं कर पाए
जावेद पिछले कई सालों से दिल्ली के साकेत इलाके में रह रहे हैं। पड़ोस में रहने वाले विकास, अतुल, पवन और विपिन से जावेद की गहरी दोस्ती है। जावेद ने चारों दोस्तों को शादी में आने का निमंत्रण दिया था। जावेद के बुलावे पर चारों दोस्तों ने शादी में शामिल होने का भरोसा दिया। चारों बड़े अरमान से दोस्त की शादी में शामिल होने आ रहे थे, लेकिन हादसे ने उनके परिवारों को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद के घर पर छाया मातम
जावेद के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर सुनकर जावेद के घर में मातम छा गया। दोस्तों के साथ हुई घटना की खबर सुनकर जावेद सुबह अस्पताल पहुंच गया। दोपहर में विकास के भाई विजय अपने परिवार वालों के साथ अस्पताल पहुंचे तो जावेद उनसे चिपक कर फूट-फूट कर रोने लगा। परिवार के समझाने पर जावेद अपनी शादी में जाने के लिए तैयार हुआ।


विकास की मौत की खबर माता-पिता को नहीं दी
विकास के पिता रामजी लाल और मां मीसा देवी बीमार रहते हैं। विकास की मौत की खबर सुनकर उनके बड़े भाई विजय रिश्तेदारों के साथ माता-पिता से यह कहकर चले आए कि विकास का एक्सीडेंट हो गया और वह उसे लेने जा रहे हैं। विकास मदर डेयरी में काम करते थे। परिवार वाले उनकी शादी के लिए अच्छे परिवार की तलाश में लगे हुए थे। विकास की मौत से परिवार को गहरा आघात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed