फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth kill in accident

सड़क हादसों में युवक की मौत, दंपति समेत आठ घायल

Thu, 19 Oct 2017 12:05 AM IST
shahjahanpur
shahjahanpur Updated Thu, 19 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth kill in accident
car

विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
कस्बा कलान निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल बुधवार दोपहर कस्बे में ही तिराहे के पास सड़क पार कर रहा था, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे दूध भरे टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर की टक्कर लगने पर वह जैसे ही सड़क पर गिरा, तभी टैंकर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं थाना निगोही क्षेत्र में कजरी गांव की मोड़ के पास बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे वैन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार थाना तिलहर क्षेत्र के गांव टाह बनारस निवासी 48 वर्षीय रावेंद्र कुमार और उनकी पत्नी वीरावती व 20 वर्षीय बेटा विनोद घायल हो गए। रावेंद्र अपनी पत्नी को बेटे के साथ बाइक से दवा दिलाने थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कंधऊ जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कांट क्षेत्र में कुर्रिया कलां के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में कुर्रिया कलां निवासी संतराम की 40 वर्षीय पत्नी रामप्यारी व सिरौरी गांव निवासी महेश का 18 वर्षीय पुत्र जीवेश घायल हो गया। वहीं हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव महमंद निवासी 30 वर्षीय सुऐब व 28 वर्षीय सईद को भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेहरामऊ दक्षिणी कस्बे में बुधवार सुबह बस की टक्कर से गाय की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कस्बे के एक युवक की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

00 

श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी, आठ लोग जख्मी
जलालाबाद। धनतेरस की रात माता पूर्णागिरी देवी के दर्शन के लिए नगर से तमाम श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से रवाना हुए थे। बुधवार को दर्शन करके लौटते समय दोपहर करीब दो बजे श्रद्धालुओं से भरी मारुति पीलीभीत से करीब सात किलोमीटर पहले अचानक पलटकर खाई में जा गिरी। इसमें गाड़ी चालक गोविंद के अलावा नगर के मोहल्ला नौसारा निवासी आशीष गुप्ता, विचित्र गुप्ता, शेखर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, लल्ला गुप्ता सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमे आशीष गुप्ता व चालक गोविंद की हालत नाजुक है। हादसे की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया और नगर से तमाम लोग घटनास्थल को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed