{"_id":"e3c13e828ac024dfd660f8e92ed0d9af","slug":"youth-in-land-dispute-shot-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में युवक को गोली मारी, घायल
शाहजहांपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सैजना में सोमवार की सुबह जमीन के विवाद में विपक्षियों ने 40 वर्षीय बिजेंद्र के गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
बिजेंद्र के मुताबिक उनकी गांव के कुछ लोगों ने जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। सुबह खेत से लौटने के बाद वह दरवाजे के पास बैठे हुए थे, तभी विपक्षी शेर सिंह, नन्हें सिंह, बालिस्टर और महेंद्र असलहा लेकर आए गए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली बिजेंद्र के कंधे को छूते हुए निकल गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर वीर सिंह के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में बिजेंद्र के गोली नहीं लगी है।