फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies while crossing railway track with earphone on

ईयर फोन लगाकर पार कर रहा था रेलवे ट्रैक चली गई जान

Sun, 10 Sep 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies while crossing railway track with earphone on
- फोटो : file pic
ईयर फोन की लत ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली। ईयर फोन लगाकर गाने सुनने में मस्त युवक स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नगर एक से दो पर लाइन क्रॉस कर रहा था तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह सात बजे के करीब हुआ। मोबाइल फोन के जरिए उसकी शिनाख्त हुई। मृतक की जेब में गाजियाबाद से शाहजहांपुर का टिकट मिला। वह दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

सदर बाजार थाने के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी 28 वर्षीय नीरज उर्फ दीपू पुत्र रमेश चंद्र दिल्ली में सिलाई का काम करता था। रविवार को घर आने के लिए वह ट्रेन से शाहजहांपुर पहुंचा। यहां प्लेटफार्म नंबर एक से दो की ओर जाते वक्त वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। एसओ जीआरपी विजय बहादुर वर्मा का कहना है कि नीरज कान में इयर फोन लगाकर प्लेटफार्म पार कर रहा था। वह किस ट्रेन की चपेट में आया इस बारे में कहा नहीं जा सकता। मृतक के चाचा पंकज का कहना है कि नीरज दिल्ली से आ रहा था। वह ट्रेन से प्लेटफार्म पर न उतर कर दूसरी ओर उतर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed