{"_id":"5bc8cce3bdec226989662da9","slug":"youth-dies-after-tractor-trolley-hits-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली से किशोर की मौत पर जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली से किशोर की मौत पर जाम लगाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कांट रोड पर बृहस्पतिवार सुबह अकर्रारसूलपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर एक साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जलालाबाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें मृतक किशोर के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। बाद में विधायक मानवेंद्र सिंह व सीओ के समझाने पर लोग शांत हुए और तीन घंटे बाद जाम खोला।
अकर्रारसूलपुर निवासी रामनरेश का 15 वर्षीय बेटा विकास सुबह 9:30 बजे साइकिल से बरेली मोड़ पर फल का ठेला लगाए अपने बड़े भाई प्रभात कुमार के पास जा रहा था। कांट-जलालाबाद रोड पर पीछे से धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने तुरंत चालक को पकड़ लिया। परिजन भी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची तो पथराव कर दिया। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव में दो पुलिस कर्मियों के भी गुम चोटें आईं।
मौके पर ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह व एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी सुमित शुक्ला व सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा भी पहुंचे। मामले में चालक के खिलाफ कार्रवाई व मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। सीओ सदर का कहना है कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया लाठीचार्ज नहीं।