{"_id":"590f7f594f1c1bc61785095f","slug":"youth-dies-after","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से युवक की मौत
श्ााहजहांपुर
Updated Mon, 08 May 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गोरा स्थित ससुराल में रह रहे हरदोई के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। मृतक के भाई ने तनाव के चलते खुद गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने घटना पर संदेह जाहिर करते हुए फ ोरेसिंक टीम के जरिये घटना से संबंधित जरूरी साक्ष्य जुटाए और लूसी कुतिया के जरिये भी सुरागरसी की गई। सफलता नहीं मिली।
एसआई राकेश सिंह ने बताया कि हरदोई के गांव बाजपुर नकटौरा निवासी दिनेश कुमार (30) पुत्र छुटकू ने बैंक से ऋण लेकर बोलेरो गाड़ी खरीदी थी। कुछ महीने से दिनेश गांव गोरा निवासी अपने ससुर महेंद्र के यहां रहकर गाड़ी चलाता था। रविवार सुबह आठ बजे वह चचिया ससुर महेश के यहां गया। उस समय घर में कोई नहीं था। उसकी चचेरी साली घर के बाहर थी। इसी दौरान दिनेश कमरे में गया और कमरे का दरवाजा बंद कर तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। धमाके की आवाज सुनकर चचेरी साली घर के अंदर गई और अनहोनी की आशंका से वह शोर मचाने लगी। इस पर आसपास के लोग घर में आ गए और कमरे में झांक कर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। गोली लगने से उसका भेजा उड़ गया था। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी हरदोई से मौके पर आ गए। मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई दिनेश ने बैंक से ऋ ण लेकर बोलेरो गाड़ी ली थी, उसकी किश्त जमा करने को लेकर हर समय तनाव में रहता था। इसी तनाव में उसके भाई दिनेश ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस ने फ ोरेसिंक टीम से भी मौके की जांच कराई। खोजी कुतिया लूसी को भी मौके पर बुलवाया। दोनों की जांच में भी घटना का कोई सुराग नहीं निकल सका। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिनेश की शादी दस वर्ष पहले सीमा के साथ हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही सीमा की मौत हो गई थी। तब से दिनेश अकेला हो गया था। ससुराल में रहकर बोलेरो चलाता था।