फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth beaten up in shahjahanpur

किशोरी को लेने गए युवकों को धूना

Sat, 03 Feb 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up in shahjahanpur
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग के चलते पीलीभीत जनपद के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में किशोरी को लेने गए पुवायां के युवकों की गांव के लोगों ने पिटाई करने के साथ ही कार क्षतिग्रस्त कर दी। युवक किसी तरह गांव से जान बचाकर भाग निकले। अब कार को बनवाने को लेकर युवकों और कार स्वामी के बीच खिच्चू मचा है। 
विज्ञापन

पुवायां के गांव नवाबपुर के एक युवक की पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गढ़वाखेड़ा में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान युवक का गढ़वाखेड़ा की एक लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। किशोरी के परिवारवालों को मामले का पता चला तो उन्होंने युवक के घर आने पर पाबंदी लगाने के साथ ही किशोरी की शादी तय कर दी। 28 अप्रैल को किशोरी की शादी है। जानकारी प्रेमी युवक को मिली तो उसने प्रेमिका से बात कर अपने साथ दिल्ली जाने को राजी कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम युवक अपने दो दोस्तों को लेकर पुवायां आया और रिश्तेदारी में चलने की बात कहते हुए एक कार किराए पर ली। देर शाम गढ़वाखेड़ा पहुंचे युवकों ने वहां से किशोरी को अपने साथ लाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी के परिवार के लोगों को इसका पता लग गया। शोर होने पर गांव के लोगों ने युवकों को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी। युवकों और कार चालक ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। कार स्वामी ने शनिवार को युवकों को बुलाकर कार बनवाने को कहा तो सभी ने मना कर दिया। युवकों का कहना था कि वह पहले ही घटना के संबंध में बताकर गाड़ी तय करके ले गए थे, जिस कारण उन्होंने मुंह मांगी पांच हजार की रकम दी थी, जबकि गाड़ी मालिक का कहना था कि रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर कार बुक कराई गई थी। देर शाम तक गाड़ी मालिक और युवकों में वाहन बनवाने को लेकर खिच्चू मचा था। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट में चार घायल
पुवायां। गांव ऊंचा गांव कनपारा निवासी सत्यपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो फरवरी की शाम वह अपने घर पर बैठा था। इस बीच गांव के ही कल्लू, टाई, विपिन सिंह और बिल्लम देवी तमंचा, लाठी, डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर बचाने आई पत्नी शांति देवी, पुत्र दिनेश कुमार और पुत्रवधू बिट्टी देवी को भी पीटकर घायल कर दिया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। शोर होने पर गांव के लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो


युवक को पीटकर किया लहूलुहान
शाहजहांपुर। रौसरकोठी निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति कबाड़ की दुकान चलाता है। शनिवार सुबह दस बजे वह मजदूरी के लिए रोजा मंडी जाने को घर से पैदल निकला, तभी कुछ दूरी पर खड़े कबाड़ी ने उसे बेवजह गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अनिल पर धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के और लोग आ गए। जिन्हें देखकर वह भाग गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed